Radha mohan Singh In Bhartiya Janta Yuva Morcha Meeting2

भारतीय जनता युवा मोर्चा, मोतिहारी के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार में संभावनाएं हैं, समृद्ध विचार हैं, प्रतिभाएं हैं। 

मेहनतकश युवा है जिनमें पत्थर को भी पानी बना देने की कला है, क्षमता है। लेकिन, विगत 33 वर्षों से बिहार की राजनीतिक जड़ता ने सामाजिक-शैक्षणिक-आर् थिक परिवेश को जानबूझकर खराब किया, उन्हें गुमराह किया। ताकि प्रतिभाओं को कुंद किया जा सके।

Radha mohan Singh In Bhartiya Janta Yuva Morcha Meeting_Motihari

भारतीय जनता युवा मोर्चा, मोतिहारी जिला कार्यकारिणी की बैठक को आज संबोधित करते हुए युवाओं से बिहार की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगामी 12 जनवरी को युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर पटना के मिलर स्कूल मैदान में हुंकार भरने की अपील की। इस अवसर पर युवाओं से स्वामी विवेकानन्द को उद्धरित करते हुए कहा कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी। 

बिहार में हमें अपने संघर्ष से युवाओं के चित्त पर छायी उदासी को खत्म करना है। इस नकारात्मक मौसम, बेबसी के आवरण को उखाड़कर फेंक देना है और विहार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। हमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनों में बिहार की भूमिका तय करनी है और इसके लिए हम ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे।

News Source : Dainik Bhashkar

Scroll to Top